Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने वाला चिटफण्ड कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, 9 साल से था फरार, करोड़ो रुपए जमा होने के बाद बंद कर दी कम्पनी

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा चिटफण्ड के लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य में थाना आजाद चौक रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 182/2016 धारा 420, 34 भादवि, ईनामी चिट एवं धन परि., स्कीम पाबंदी अधिनियम की धारा 4(5) एवं छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के प्रकरण में थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट रोड अश्वनी नगर मुस्कान प्लाजा के तीसरी मंजिल में स्थित जे.एस.व्ही. डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड एवं जय विनायक बिल्डकॉप लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश हेमराज टेम्भरे एवं अन्य द्वारा प्रार्थी शिवनारायण पटेल निवासी गोपियापारा पुरानी बस्ती रायपुर तथा अन्य आवेदकों को अपनी उक्त चिटफण्ड कम्पनी में निवेश करने हेतु विभिन्न तरह से लोक लुभावन स्कीम बता कर राशि जमा करने पर दोगुना करने का प्रलोभन देकर प्रार्थी तथा अन्य आवेदकों सहित प्रदेश के कई शहरों में कार्यालय खोलकर निवेशकों से करोड़ों रूपये कम्पनी में निवेश कराकर निवेशको से छलकपट धोखाधड़ी कर कार्यालय बंद कर राशि लेकर फरार हो गये थे।

See also  होण्डा एक्टिवा चोरी करने वाले 02 आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार...

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपी फरार डायरेक्टरों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्र करते हुये तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से फरार आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थें। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त उक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर दिनेश हेमराम टेम्भरे की उपस्थिति नागपुर (महाराष्ट्र) में होने की जानकारी प्राप्त हुई।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के निर्देशन व निरीक्षक नरेश पटेल के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर टीम को नागपुर (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा नागपुर पहुंच कर कैम्प कर आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में कम्पनी के फरार डायरेक्टर आरोपी दिनेश हेमराज टेम्भरे उर्फ बबलू को नागपुर (महाराष्ट्र) स्थित गुजराती कालोनी से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

See also  CG NEWS: रायगढ़ अधिवक्ता हत्याकांड से सनसनी, आवाज बदलकर परिवार को किया गुमराह, इंसाफ की मांग में सड़कों पर उतरे वकील

गिरफ्तार आरोपी – दिनेश हेमराज टेम्भरे उर्फ बबलू पिता हेमराज टेम्भरे उम्र 46 साल निवासी फ्लोर नं. 301 सरस्वती अपार्टमेंट गुजराती कॉलोनी नेताजी नगर थाना कलमना जिला नागपुर महाराष्ट्र।

Advertisment

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, प्र.आर. घनश्याम साहू, चिंतामणी साहू, महेन्द्र राजपूत, रविकांत पाण्डेय, आर. राजकुमार देवांगन, महेन्द्र पाल साहू, नितेश राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर तथा थाना आजाद चौक से सउनि. प्रदीप चंदेल तथा प्र.आर. नोहर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!