Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजनीति के धुरंधरों को चीतकर लोकेश राठौर ने जिपं क्षेत्र क्रमांक 1 में फहराया जीत का परचम,  लिंक रोड से निवास स्थल तक आतिशबाजियों के साथ भव्य रैली…

जांजगीर-चांपा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को संपन्न हुआ। मतदाताओं ने भारी संख्या में अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी लोकेश राठौर ने भारी मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हरा जीत हासिल की।

जिले के नवागढ़ ब्लाक क्षेत्र क्रमांक 1 सरखों सबसे हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा था, इस सीट पर पूरे जिले की नजर थी। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी लोकेश राठौर का दो बार के जिपं सदस्य अजीत साहू, एवं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी परमेश्वर राठौर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमें लोकेश राठौर ने हर गांव से बड़ी बढ़त के साथ अच्छे मतों से विजय हासिल कर अनुभवी नेताओं को चित कर दिया है।

See also  जांजगीर में टेंडर विवाद: ठेकेदार संघ ने रक्षित निरीक्षक कार्यालय प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप...

सबसे बड़ी बात इस क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए थे। जिसमें राठौर समाज से ही चार प्रत्याशी थे। इसके बाद भी लोकेश राठौर ने 95 प्रतिशत बूथ में बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शुरुवात से ही बढ़त बनाने नहीं दिया। इस जीत की चर्चा जिला सहित आसपास के जिलों में भी खूब हो रही है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार लोकेश राठौर की चुनावी रैली और तैयारी विधानसभा चुनाव स्तर की थी।हर गांव में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिलती थी। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे थे। वहीं लोकेश राठौर के चुनावी भाषण भी ग्रामीणों को बहुत प्रभावित कर रहे थे। जिसका अप्रत्याशीत परिणाम चुनावी नतीजों में देखने को मिला।

See also  लायंस स्कूल में "फिजिक्स वाला'' कोचिंग संस्थान द्वारा सेमीनार...

कुछ प्रतिद्वंदी चुनावी रैलियों के दौरान लोकेश राठौर को मिल रहे अपार जनसमर्थन को देखकर बौखला गए थे उनकी छवि को धूमिल करने में जुट गए थे। बावजूद, इसके लोकेश राठौर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बल्कि अपनी चुनावी रैलियां को तेज कर दिया। इधर, ग्रामीणों ने भी झूठी और कल्पित बातों पर ध्यान नहीं दिया। आखिर कार भारी संख्या में मतदाताओं ने 20 फरवरी को बल्ब छाप में मुहर लगाकर अपनी इच्छा जाहिर कर दी। इस जीत ने लोकेश राठौर के राजनीति करियर को मजबूती प्रदान की है।

Advertisment

इधर, जीत के बाद देर रात लोकेश राठौर के भाइयों व समर्थकों ने लिंक रोड से देवी दाई होते हुए निवास स्थल तक भव्य रैली ढ़ोल ताशों के साथ निकाली। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस जीत के बाद लोकेश राठौर के दादा जगदीश प्रसाद राठौर ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने लोकेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करना होगा। तभी यह जीत सार्थक साबित होगी। लोकेश के पिता वरिष्ठ पत्रकार किशोर राठौर ने कहा लोगों ने विश्वास जताकर अपना अमूल्य वोट दिया है इसपर खरा उतरने की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसको हर हाल में निभाना होगा। इसी के साथ पूरे परिवार में इस जीत से ख़ुशी का माहौल है, रात से ही परिवारजन और शुभचिंतको के मिलने और बधाई देने का ताता लगा हुआ है।

See also  जान से मारने की नियत से गाली गलौच कर लाठी डंडा से मारपीट करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!