Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पवन सिंह की मूवी से पहले रिलीज होगी एक जबरदस्त फिल्म, नोट कर लें दिन और तारीख, इन जगहों पर देख सकेंगे फैंस

मुंबई : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘पावर स्टार’ 13 जून को रिलीज हो रही है. इस फिल्म का इंतजार पवन सिंह के फैंस को बेसब्री से है जो यूपी, बिहार और झारखंड में रिलीज होगी. लेकिन उसके पहले एक्ट्रेस संजना पांडे की भोजपुरी फिल्म नारी रिलीज होगी जिसमें वो बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. जिसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए दी गई है.

फिल्म नारी में एक महिला पर होने वाले अत्याचारों को और उनसे लड़ने की उस नारी की शक्ति की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म का पोस्टर देखकर ही आप समझ जाएंगे कि फिल्म में संजना पांडे का काम दमदार होने वाला है. ये फिल्म किस तारीख से सिनेमाघरों में आ रही है, आइए बताते हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में बन रहा सीमेंट, फिर भी M.P से महंगा क्यों? नॉन-ट्रेड में बड़ा अंतर… क्या कंपनियों का चल रहा ‘रेट गेम’

संजना पांडे की फिल्म नारी कब होगी रिलीज?
इंस्टाग्राम पर फिल्म नारी का पोस्टर शेयर करते हुए संजना पांडे ने लिखा, ‘6 जून से पूरे बिहार, झारखंड और बंगाल में अपने नजदीकी सिनेमाघरों में आप सभी मेरी फिल्म नारी देख सकते हैं. आप सभी जाइए देखिए और अपना प्यार दीजिए.’ इस पोस्ट में संजय पांडे और समभूषण श्रीवास्तव को भी टैग किया गया है.

इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस ने अलग-अलग कमेंट्स दिए हैं. किसी ने लिखा है, ‘आपकी मूवी हिट जाएगी दीदी, माता रानी की कृपा बनी रहे.’ वहीं किसी दूसरे ने लिखा, ‘मैं बहुत एक्साइटेड हूं इस मूवी के लिए, ये मेरे माइके गांव में शूट हुई है, बिहार पटना के गांव में.’ ऐसे ही अलग-अलग कमेंट्स में ये दिखा कि लोग इस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

See also  Bengal Elections : बर्तन मांजने वाली कालिता मांझी अब बंगाल में MLA! बनी लाखों महिलाओं की प्रेरणा

कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस संजना पांडे?
यूपी के गोरखपुर की रहने वाली संजना पांडे एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगिंग और डांसिंग का भी शौक रखती हैं. अब तक संजना पांडे की ‘कॉरपोरेट बहू’, ‘रानी बेटी राज करेगी’, ‘कलेक्टर साहेब’ और ‘माइकल फोटोग्राफर’ जैसी फिल्में की हैं. फिल्म नारी का ट्रेलर जारी नहीं किया गया है लेकिन ये फिल्म 6 जून से आप थिएटर्स में देख सकते हैं. इसके अलावा संजना सिंह की कई और फिल्में आने वाली हैं.

Advertisment

संजना पांडे की पिछली फिल्म गवनवां के साड़ी (2024) आई थी. इसका टाइटल सॉन्ग काफी हिट हुआ था जिसे प्रियंका सिंह ने गाया था. इसका म्यूजिक ओम झा ने तैयार किया था और इसके बोल अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं. उस फिल्म को संजीव बोहरपी ने डायरेक्ट किया था. उस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और अब संजना पांडे की फिल्म नारी आने वाली है.

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में हलचल: TI और SI रैंक के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!