संजीव शुक्ला बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर, 16 IPS अफसरों का बड़ा तबादला

रायपुर: रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के साथ ही राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। वर्ष 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बिलासपुर रेंज के आईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
श्वेता श्रीवास्तव बनीं रायपुर ग्रामीण SP
वहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को कांकेर से स्थानांतरित कर रायपुर नगरीय का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह को जशपुर भेजा गया है, जबकि जशपुर SSP शशिमोहन सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को दुर्ग रेंज से स्थानांतरित कर बिलासपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज आईजी बनाया गया है। बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो अब तक पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था संभाल रहे थे, को आईजी, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुल 16 आईपीएस सहित 24 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
रायपुर कमिश्नरी में DCP की नियुक्तियां
कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद रायपुर नगरीय पुलिस ढांचे को मजबूत किया गया है।
उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS-2020) – DCP (मध्य) रायपुर
संदीप पटेल – DCP (पश्चिम) रायपुर
मयंक गुर्जर – DCP (उत्तर) रायपुर
विकास कुमार (IPS-2020) – DCP (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल)
राजनाला स्मृतिक (IPS-2020) – DCP (क्राइम एवं साइबर)
ईशु अग्रवाल (IPS-2022) – पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक
आधे जिले में लागू हुआ कमिश्नर सिस्टम
23 जनवरी 2026 से रायपुर जिले के आधे हिस्से में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम प्रभावी कर दिया गया है।
अब जिले के 21 थाने पुलिस कमिश्नर और 12 थाने SP के अधीन रहेंगे। इसके लिए गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है।





