इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान विकासखंड की हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा एवं 10 एवं 12 बोर्ड परीक्षा में शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित होंगे।
इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी द्वारा विकासखंड के समस्त प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है। जारी निर्देश के 14 नवंबर को सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम एवं शाला का नाम सहित आवश्यक जानकारी 14 नवंबर को ही प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक ग्रुप में अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक एवं कैरियर संबंधी संभावनाओं को नई दिशा देना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, ज्ञान एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।