Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पोस्ट ऑफ द मंथ विजेता शिक्षिका ममता सम्मानित…

जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड बम्हनीडीह में पोस्ट ऑफ द मंथ के विजेता शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी की सहायक शिक्षिका ममता जायसवाल को बीईओ एम डी दीवान एवं विनोबा एप के एडवाइजर वरूण कप्पल द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक शाला झरना के मनोज नायक को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीईओ ने कहा कि विनोबा ऐप शिक्षक समुदाय के लिए एक ऐसा मंच है जहाँ शिक्षकों के कार्यो की पहचान और सराहना होती है। शिक्षक विद्यालयीन गतिविधियों को एक दूसरे के साथ साझा करते है जिससे शिक्षकों को प्रेरणा मिलती है। सभी शिक्षक विनोबा ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करे। विनोबा ऐप के एडवाइजर वरूण कप्पल ने कहा कि विनोबा ऐप शिक्षको के लिए उपलब्ध कराया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। ओपन लिंक्स फाउंडेशन की अभिनव पहल है। शिक्षक इसमें मुख्य रूप से नवाचार , शिक्षको के कार्य सरल करने के लिए, शैक्षिक गतिवधियां साझा करने के लिए विनोबा ऐप सहायक है। यह हर महीने शिक्षकों के द्वारा पोस्ट किए गए उनके कार्य गतिविधियों को इस कार्यक्रम के  माध्यम से पहचान कर शिक्षकों को उनके अच्छे कार्य के लिए पोस्ट आफ द मंथ जिला एवं ब्लॉक स्तर पर अवार्ड दिया जाता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक विनोबा से जुड़ने की अपील की है। इस अवसर पर बीआरसी हीरेन्द्र बेहार, सुशील शर्मा  शिवप्रकाश जायसवाल, विनोबा ऐप जांजगीर के अजहर शेख, भूपेंद्र चंद्रा, सोमनाथ साहू  उपस्थित थे।

See also  मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!