Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, 13 वारदातों को दिया था अंजाम, 31 लाख का माल जब्त

बालोद जिले में 4 शातिर चोरों ने 13 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी कई मामलों में जेल में लंबे समय बंद थे। वहीं रहते उन्होंने चारी की प्लानिंग की। 1 साल पहले ही रिहा हुए है जिसके बाद एक-एक कर सूने मकान और दुकान को निशाना बनाया।

आरोपी चेहरे में गमछा बांधकर पहले दिन में रेकी करते फिर रात में ताला तोड़ते थे और चुराए जेवरात राजनांदगांव के सुनार भट्ठी में गला कर खपाते थे। लेकिन बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला में हुई ताजा चोरी के बाद चोरों को पकड़ लिया गया।

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि, गिरोह फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से घरों में पहुंचते थे और सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चेहरे को ढकते थे। आरोपियों ने चोरी के पैसे से अपने परिवार वालों को केरल और गोवा घुमाने भी ले गए थे।

See also  कब्र से निकाली गई लाश : एक्सीडेंट में मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात मानकर दफनाया, परिजनों ने जेसीबी से निकलवाया शव

आरोपी अनवर खान, नथमल सोनी, राजू मेश्राम और आरिफ खान उर्फ राजा
300 सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई

27 अप्रैल की रात उमरादाह और झलमला क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटनाओं के बाद दो अलग-अलग टीम बनाकर करीब 200 से 300 सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें दिख रहे संदिग्धों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई।

Advertisment

18 से अधिक चोरी के मामले, 31 लाख के जेवरात बरामद

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि गिरोह ने बालोद, देवरी, अर्जुंदा, गुंडरदेही सहित दुर्ग, बेमेतरा और राजनांदगांव में कुल 18 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 31 लाख रुपए के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

See also  जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

इसके अलावा चोरी की घटनाओं में उपयोग की गई दो बाइक, एक कार और 90 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार जैसे लोहे का रॉड, पेंचीस और पेचकस भी बरामद की गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!