Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RRB ALP Recruitment 2025: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

RRB ALP Recruitment 2025: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. इस पद पर चयनित उम्मीदवार को इन हैंड सैलरी 24,904 रुपये सैलरी मिलेगी.

नई दिल्ली: RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि जो पहले 11 मई 2025 थी, उसे अब बढ़ाकर 19 मई 2025 कर दिया गया है. बोर्ड ने आवेदन शुल्क भुगतान और फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है. शुल्क भुगतान और फॉर्म सुधार के लिए सुधार विंडो 14 मई से 22 मई तक खुली रहेगी. असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए उम्मीदवार को इन हैंड सैलरी 24,904 रुपये मिलेगी.

See also  CG Police Constable Hanged : राजेंद्र नगर में खाली प्लॉट पर पुलिसकर्मी का शव मिला, इलाके में सनसनी

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी. इसके अलावा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य प्रमाण पत्र जमा करने की पिछली अंतिम तिथि जो 11 मई थी, उसे अब बढ़ाकर 19 मई कर दिया गया है.

RRB ALP Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण

मध्य रेलवे – 376 पद
पूर्व मध्य रेलवे – 700 पद
पूर्व तटीय रेलवे – 1,461 पद
पूर्वी रेलवे – 768 पद
उत्तर मध्य रेलवे – 508 पद
उत्तर पूर्वी रेलवे – 100 पद
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे – 521 पद
उत्तर रेलवे – 679 पद
उत्तर पश्चिमी रेलवे – 989 पद
दक्षिण मध्य रेलवे – 568 पद
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे – 796 पद
दक्षिण पूर्वी रेलवे – 510 पद
दक्षिणी रेलवे – 759 पद
दक्षिण पश्चिमी रेलवे – 885 पद
मेट्रो रेलवे कोलकाता – 225 पद

Advertisment

RRB ALP Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

See also  सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने गृहग्राम पहुंचे गृहमंत्री, व्यक्त की संवेदना...

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 अप्रैल 2025

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 मई 2025

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 मई 2025

आवेदन में सुधार करने की तिथि: 22-31 मई 2025

प्रवेश पत्र: परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले

परीक्षा तिथि: जल्द ही

परिणाम तिथि: जल्द ही

RRB ALP Recruitment 2025: जरूरी योग्यता

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो/टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिकल (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के ट्रेडों में एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए. या आईटीआई के बजाय किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या इन इंजीनियरिंग विषयों की विभिन्न धाराओं के संयोजन में तीन डिप्लोमा के साथ 10वीं पास होना चाहिए.

See also  चलो हम सब पर्यावरण को बचाते हैं....

RRB ALP Recruitment 2025: उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

RRB ALP Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

आरआरबी भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये देना होगा. वहीं एससी, एसटी, ईबीसी, महिला और थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!