Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कब्र से निकाली गई लाश : एक्सीडेंट में मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात मानकर दफनाया, परिजनों ने जेसीबी से निकलवाया शव

रायपुर। रायपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे में मारे गए युवक की लाश को पहचान न होने पर पुलिस ने दफना दिया था। लेकिन दो दिन बाद पहुंचे परिजनों ने जब मृतक की पहचान की, तो प्रशासन ने जेसीबी मशीन से कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और परिजनों को सौंपा। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 26 जून की शाम करीब 5:30 बजे रायपुर के बायपास रिंग रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की काफी कोशिश की, मगर युवक की पहचान नहीं हो सकी और कोई परिजन भी सामने नहीं आया। इसके बाद तीसरे दिन शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने उसे अंतिम संस्कार के लिए दफना दिया।

See also  CG NEWS : रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदार ने फेसबुक पर क्यों की यह तीखी पोस्ट? ‘नारी न्याय’ और ‘आधी आबादी-आधा हक’ की पुकार, राहुल गांधी पर उम्मीदों का बोझ… पुराने मठाधीशों पर कसा तंज, पढ़ें पूरी अनकही कहानी

लेकिन मामला तब मोड़ लेता है जब 28 जून को एक परिवार उरला थाने पहुंचा और एक युवक की गुमशुदगी दर्ज कराने की बात कही। पुलिस द्वारा दिखाए गए कपड़े और कलाई पर बने गोदना देखकर परिवार ने शव की पहचान दयानंद वर्मा (26 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, उरला के रूप में की।

इसके बाद प्रशासन ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्र का उत्खनन कराया। JCB मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला गया और परिजनों को सौंपा गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!