Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिवनाथ एक्सप्रेस में चोरी हुए 65 लाख के हार को खरीददार सहित जीआरपी पुलिस ने किया बरामद

रायपुर। दिनांक 04.04.2025 को शिवनाथ एक्सप्रेस में हुई चोरी का जीआरपी पुलिस ने खुलासा किया है। वही खरीददार को 65 लाख हीरे के हार सहित बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अपराध क्रमांक 27/2025 धारा 305 (सी) बीएनएस थाना जी.आर.पी थाना भिलाई में प्रकरण पूर्व में पंजीबद्ध था जिस पर आरोपी शेखर प्रसाद दास पिता लक्ष्मी नारायण दास उम्र 42 वर्ष निवासी भूतनाथ गली हनुमान मंदिर के पास वार्ड नं 37 पुराना टैक्स स्टेण्ड थाना प्लांट साईट जिला सुन्दरगढ़ (उड़िसा) से पकड़ा गया है।

जानकारी अनुसार विवरण प्रार्थिया हिना पटेल पति दिनेश पटेल उम्र 54 वर्ष निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र) दिनांक घटना समय 04.04. 2025 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह अपने पति के साथ गोंदिया से रायपुर तक शिवनाथ एक्सप्रेस के 18240 कोच एच.ए.-1 ए-2 सीट नं. 21 में सफर कर रही थी सफर के दौरान राजनांदगांव से दुर्ग के बीच मे प्रार्थिया का 01 लेडीस पर्स जिसमें दो हीरे का नेकलेस, 04 नग हीरे कि अंगूठी, कान का लटकन एवं नगदी 45,000/-रू कुल किमती 65,00,000/-रू का हीरे की ज्वेलरी एवं एक मोबाईल अज्ञात चोर चोरी कर लिया।

See also  हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी, रिलायंस और एनटीपीसी के शेयर चमके

प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण का संज्ञान लेते हुए श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में एस. एन. अख्तर उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के द्वारा प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी संतोष साव उर्फ अफरीदी पिता रघु साव उम्र 34 वर्ष निवासी ट्राफिक गेट होटल राधिका गली थाना प्लांट साइट पोस्ट राउलकेला जिला सुन्दरगढ़ (उड़िसा) पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कि गई पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा आरोपी रोहित उर्फ गोलू निवासी कलकत्ता एवं शेखर निवासी राउरकेला को माल बेचना बताया था।

आरोपी शेखर से पूछताछ की गई तो अपने भांजे रोहित उर्फ गोलू के माध्यम से माल खरीदना बताया आरोपी शेखर के कब्जे से प्रकरण के प्रार्थिया के चोरी किये गये हीरे के 02 हार, कान का लटकन, हीरे की अंगुठी, नगद 10,000/रू. कुल कीमती 65,00,000 रू. जप्त किया गया है।

Advertisment

प्रकरण में लगातार विवेचना की जा रही है, जिसमें आरोपी रोहित उर्फ गोलू निवासी कलकत्ता अभी फरार है, प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी संतोष साव एवं अब्दुल मनान के द्वारा पूछताछ में बताया कि वर्ष 2023, 2024 में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली रात्रि की ट्रेनों में चोरी करना स्वीकार किये है, आरोपियों की चोरी की वारदात का 04 और प्रकरणों का खुलासा हुआ है जिसमें 02 प्रकरण जीआरपी थाना बिलासपुर, 01 जीआरपी थाना भिलाई एवं 01 जीआरपी थाना डोंगरगढ़ का है और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।

See also  जेसीआई रायपुर कैपिटल ने सिखाया माइंडफुलनेस का मंत्र

आरोपियों के द्वारा की गई चोरियों के और प्रकरणों का खुलासा होने कि संभावना है। आरोपियों की गिरफ्तारी में बी.एन. मिश्रा प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक आर. के. बोर्झा थाना प्रभारी जीआरपी भिलाई, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी दुर्ग, उप निरी० राकेश वर्मा थाना प्रभारी जीआरपी रायगढ़, सउनि. भास्कर पाणिग्राही जीआरपी रायगढ़, आरक्षक अवधेश मिश्रा, आर.प्रकाश साय पैकरा, आर. महेन्द्र मरकाम, आर. जैकी खान, आर. मोरजध्वज वर्मा, आर. राजेश मिश्रा, आर. अजय तुमनिया, आर. राजदीप, आर. प्रआर. अरर्विल तिर्की , आर. लकेश्वर मिरी, आर. बलराम साव (जीआरपी रायगढ़), आर. विष्णु सुमन, आर. राकेश ध्रुव (जीआरपी भिलाई) का विशेष योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!