Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण् कर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पीड़िता दिनांक 25.01.2023 के सुबह स्कूल जा रही हॅू कहकर घर से निकली थी जो शाम तक घर वापस नही आने से आस पास पता तलास किए पता नही चला की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 42/ 23 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना अपहृता बालिका को बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। तथा प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट जोडी गई है।

See also  विधानसभा अध्यक्ष ने नंदौरकला में 45 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न 6 बिस्तर वार्ड का किया लोकार्पण, जिले में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहा है बेहतर कार्य - विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत....

प्रकरण के आरोपी आकाश जांगडे निवासी महका को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित एवं जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि जयनंदन मार्बल प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रआर विकाश मिश्रा आरक्षक बेदराम पटेल आनंद सांण्डे पुलिस सहायता केंद्र राहौद थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!