Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नशे में धुत कार सवार ने बुजुर्ग, बच्चे और मवेशी को मारी टक्कर, फिर कार में लगी आग, लोगों ने चालक की जमकर की पिटाई

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई इलाके में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। नशे में धुत एक कार सवार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे चल रहे एक बुजुर्ग, एक बच्चे और एक मवेशी को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।

वहीं हादसे के बाद कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद लोगों ने चालक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

See also  कैम्पा: वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 300 करोड़ रूपए से 29 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण जारी, वनांचल के 1503 नालों में 06 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी उपचारित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!