Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

म्यूल बैंक अकाउंट पर कार्रवाई जारी: 13 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार…

अब तक 85 आरोपी सलाखों के पीछे।

रायपुर। साइबर ठगी के लिए बैंक अकाउंट खुलवाने और ऑपरेट करने वाले आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की गई जांच में अब तक कुल 85 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को पुलिस ने 13 और एजेंट-ब्रोकरों को गिरफ्तार किया, जिन पर म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर करने का आरोप है।

10 स्थानों पर छापेमारी, करोड़ों की ठगी का शक
पुलिस के अनुसार, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 13 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी ठगी की रकम को बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने और ऑपरेट करने में शामिल थे।

See also  लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कुरुद-सिर्री मार्ग और सिर्री-चटौद सड़क का किया निरीक्षण

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1. अजय सोनी (27) – टिकरापारा, रायपुर
2. राहुल वर्मा (19) – गुढ़ियारी, रायपुर
3. पारूल वर्मा (25) – खमतराई, रायपुर
4. नीलकंठ साहू (33) – गुढ़ियारी, रायपुर
5. शुभम शर्मा (25) – खम्हारडीह, रायपुर
6. विरेन्द्र पटेल (28) – खमतराई, रायपुर
7. हरमित सिंह मक्कड़ (24) – बिरगांव, रायपुर
8. राजेश निषाद (30) – गुढ़ियारी, रायपुर
9. रिजवान खान (25) – टिकरापारा, रायपुर
10. साकेत सिंह ठाकुर (23) – अवंति विहार, रायपुर
11. विजय टेकचंदानी (35) – बिलासपुर
13. संदीप साहू (21) – नयापारा, रायपुर
14. अमित देवांगन (20) – नयापारा, रायपुर

जेल भेजे गए आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी जांच जारी रहेगी और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  वर्ष 2025 तक छत्तीसगढ़ को कॉर्नियल दृष्टिहीनता मुक्त बनाने का लक्ष्य... राज्य में एक वर्ष में कुल 1.35 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेेेेेेेेशन किए गए...

क्या हैं म्यूल बैंक अकाउंट?
म्यूल अकाउंट वे बैंक खाते होते हैं, जो ठगी से प्राप्त राशि को ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हें संचालित करने वाले व्यक्ति साइबर अपराधियों के लिए बैंकिंग नेटवर्क का हिस्सा बनकर धोखाधड़ी को बढ़ावा देते हैं।

Advertisment

सतर्क रहें! यदि आपको किसी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिले तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!