Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का वॉयरल ऑडियो से मचा हंगामा, विधायक ने बताया साजिश, जानिए पूरा मामला…

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश का कथित वॉयरल ऑडियो क्षेत्र में सनसनी फैला रहा है। ऑडियो में विधायक और रेत कारोबारियों के बीच पैसे के लेन-देन की बातचीत बताई जा रही है। इसमें हर महीने कलेक्टर, एसडीएम और खुद विधायक सहित अन्य को लाखों रुपये देने की डील की चर्चा सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह बातचीत रोशन नामक व्यक्ति से हुई है। ऑडियो सामने आने के बाद विधायक ने जांजगीर में प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा और इसे फर्जी बताते हुए कहा कि यह AI द्वारा एडिटेड ऑडियो है, जिसे उनकी छवि खराब करने के लिए वायरल किया गया है.

See also  CG NEWS:आत्मसमर्पण के बाद माओवादी संगठन में टकराव, NCC ने वेणुगोपाल देवजी को बताया ‘गद्दार’

रेत कारोबार में संरक्षण का आरोप…जिले में रेत कारोबार में पर राजनीतिक संरक्षण के आरोप लगते रहे हैं, वही अब 6 ऑडियो क्लिप्स वायरल हुए है जिसमें विधायक शेषराज हरवंश पर रेत माफिया से कलेक्टर,SDM, राघवेन्द्र और खुद के लिए हर महीने कुल 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया जा रहा है, इन्हीं ऑडियो में अवैध उत्खनन के दौरान पकड़े गए वाहनों को छुड़वाने के लिए लेन-देन की बात भी सामने आई है.

विधायक ने ली प्रेसवार्ता…प्रेसवार्ता में विधायक शेषराज हरवंश ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग और भाजपा पदाधिकारी मिलकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, और उनके खिलाफ ऑडियो को एआई से एडिट कर वायरल किया गया। लेकिन 6 ऑडियो में से एक ऑडियो सही होने की स्वीकार की है, उसमें वे अधिकारियों से चालान काटने और गाड़ी छुड़वाने की बात कर रहे हैं, लेकिन यह भी कहा कि यह करीब एक साल पुराना मामला है, और अन्य ऑडियो को जांच करने ओर आरोपियों में उन्होंने इस मामले में FIR दर्ज कराने की बात कही है.

See also  राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन को किया जा रहा प्रोत्साहित... श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी खाकर मनाया जाएगा श्रमिक दिवस...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!