Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ’मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि आम नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। उन्होंने इस विषय पर पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है और कहा है कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि साइबर ठगी के शिकार अक्सर पढ़े-लिखे लोग भी बन रहे हैं, जो ठगों की चालों के आगे घबरा जाते हैं। इसके कारण कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं और कुछ मामलों में तो पीड़ित आत्महत्या जैसा कठोर कदम भी उठा लेते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठा रही है और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश का जवाब देने से पहले सतर्क रहें और किसी प्रकार से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

See also  लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!