Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG ब्रेकिंग: भिलाई में थार का खौफनाक कहर! गलत साइड से आई स्पीडिंग कार ने बुजुर्ग की ली जान

80 वर्षीय ईश्वर राव की मौके पर ही मौत, गाड़ी पर पहले भी कटे थे चालान – लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप,

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। हादसा भिलाई-3 क्षेत्र में पूर्व सीएम हाउस के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। 80 वर्षीय ईश्वर राव जब सड़क पार कर रहे थे, तभी गलत साइड से आ रही थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ईश्वर राव दूर जाकर गिर पड़े और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत रायपुर एम्स ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

See also  सभी कर्मचारी एवं श्रमिकों को सीखना चाहिए अग्निशमन उपकरणों का उपयोगः कोसरिया, एबीवीटीपीएस मड़वा में 14 से 20 अप्रैल तक मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय थार की रफ्तार बेकाबू थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। जांच में पता चला है कि CG 04 PX 6888 नंबर की थार पर पहले भी दो बार ओवरस्पीडिंग के चालान कट चुके थे, इसके बावजूद कड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि समय रहते सख्ती बरती जाती तो यह हादसा टल सकता था।

Advertisment

पुलिस ने थार गाड़ी जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रैफिक विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वाशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा, आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों से निर्माण स्थलों पर चर्चा कर प्रयुक्त सामग्री, धातु एवं मशीनरी की जानकारी ली...

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस खतरनाक इलाके में स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, साथ ही ओवरस्पीडिंग करने वालों पर विशेष अभियान चलाया जाए। इस हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कब सख्ती से होगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!