Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

MP NEWS:भैंस को बचाने के चक्कर में बीयर से भरा ट्रक पलटा, 40 डिग्री गर्मी में लूट की होड़, लाखों का माल गायब…

कटनी। भीषण गर्मी और 40 डिग्री तापमान के बीच जबलपुर-कटनी नेशनल हाईवे पर एक हैरान करने वाली घटना ने प्रशासन और समाज को झकझोर कर रख दिया। कटनी जिले के छपरा गांव के पास एक बीयर और शराब से लदा ट्रक भैंस को बचाने के चक्कर में पलट गया, जिसके बाद सैकड़ों बोतलें सड़क पर बिखर गईं। लेकिन मदद की बजाय, आसपास के लोगों ने मौके का फायदा उठाकर बीयर और शराब की बोतलें लूट लीं, जबकि घायल ड्राइवर और क्लीनर ट्रक में फंसे रहे।

बता दें कि जबलपुर से भोपाल के हजारीबाग जा रहा शराब और बीयर से भरा ट्रक मंगलवार को कटनी जिले के छपरा गांव के पास हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर अचानक एक भैंस के सामने आने से ड्राइवर ने ट्रक को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में भरी बीयर और शराब की सैकड़ों बोतलें सड़क पर बिखर गईं।

See also  कोरबा बांगो बांध के 8 गेट खुले, 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

मदद की जगह लूट का मंजर-

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गांववाले और राहगीर मौके पर पहुंचे। शुरुआत में कुछ लोग घायल ड्राइवर और क्लीनर की मदद के लिए आगे आए, लेकिन जैसे ही उन्हें ट्रक में बीयर और शराब की जानकारी हुई, स्थिति बदल गई। देखते ही देखते लोग बोतलें और क्रेट्स लूटने में जुट गए। कोई झोले में बोतलें भरकर भागा, तो कोई क्रेट्स कंधे पर उठाकर दौड़ पड़ा। इस दौरान 40 डिग्री की तपती गर्मी भी लोगों को लूट से नहीं रोक सकी। कुछ लोगों ने इस लूटपाट का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  CG NEW : तेंदुए ने खेत गए किसान पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्तपताल में भर्ती, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन-

Advertisment

सूचना मिलते ही सलीमनाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत घायल ड्राइवर और क्लीनर को कटनी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। आबकारी विभाग ने बची हुई शराब और बीयर को सुरक्षित करने की कोशिश की, लेकिन तब तक लाखों रुपये की बोतलें लूटी जा चुकी थीं। शराब ठेकेदार ने बताया कि इस हादसे और लूट के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई और अपील-

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे वीडियो में दिख रहे लोगों की जानकारी देकर पुलिस की मदद करें। सलीमनाद थाना प्रभारी ने कहा, “हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

See also  Trains Cancelled: गर्मी में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!