Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: सर्चिंग के दौरान जवानों को मिला नक्सलियों का डंप सामान, फोर्स को नुकसान पहुंचाने दबा रखे थे विस्फोटक

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों का डंप किया सामान बरामद किया है। जिसमें जिलेटिन वायर समेत अन्य विस्फोटक सामान है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से नक्सलियों ने सामाग्री इकट्ठा कर रखी थी। लेकिन, फोर्स ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, DRG और CRPF के जवान भेज्जी इलाके के मोसलमड़गू गांव की तरफ सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं सर्चिंग के दौरान गांव के पास से जंगल-झाड़ियों के नजदीक से जवानों ने नक्सलियों का डंप किया सामान बरामद किया। नक्सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए इन विस्फोटक पदार्थों को छिपा रखा था।

See also  पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता - राज्यपाल श्री डेका

ये सामान हुआ बरामद

1. 15 KG अमोनियम नाइट्रेट पाउडर
2. डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक) 30 नग
3. जिलेटिन 26 नग
4. क्लेमोर माइन पाइप 3 नग
5. बिजली वायर – 100 मीटर लगभग
6. चूना डिब्बा 08 नग
7. प्लास्टिक कंटेनर बड़ा 1 नग

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!