Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘देवभोग’ ने की दूध के दामों में बढ़ोतरी, 2 रुपये प्रति लीटर किया महंगा, आज से लागू

रायपुर। मदर डेयरी और अमूल के बाद अब छत्तीसगढ़ शाहकारी दुग्ध महासंघ ने अपने प्रमुख ब्रांड देवभोग दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। देवभोग का दूध अब 2 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। नए दाम आज से लागू हो गये है।

देवभोग ने 2 रुपये बढ़ाए दूध के दाम
पिछले दिनों अमूल और उसके बाद मदर डेयरी ने दूध के दामों में इजाफा किया था और अब छत्तीसगढ़ का लोकल और पॉपुलर देवभोग ब्रांड ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। देवभोग ब्रांड ने दूध के दामों में इजाफा कर दिया है. दूध की कीमत प्रति लीटर ₹2 देवभोग ने बढ़ा दिया है. जिससे 56 रुपये प्रति लीटर बिकने वाली नॉर्मल दूध अब 58 रुपये में मिलेगा।

See also  मुंगेली-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक टक्कर में 3 दोस्तों की मौत

जनता की जेब पर सीधा असर
आज से ही मार्केट में देवभोग दूध ₹2 प्रति लीटर महंगा बिकने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि अमूल द्वारा दाम बढ़ाने के बाद अब देवभोग ने दाम बढ़ा दिया है जिसकी वजह से दूध महंगा हो गया है। लोग पहले के ही दामों में दूध मांग रहे हैं। वही आम लोगों का कहना है कि लगातार महंगाई बढ़ रही है जिससे उनके जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

अमूल-मदर डेयरी ने भी बढ़ाए थे दाम
वहीं इसके पहले अमूल ने भी देशभर में दूध के दाम में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की थी और नई कीमतें 1 मई से लागू कहो चुकी है. जिसमें अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय मजा, अमूल ताजा और अमूल काऊ मिल्क की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

See also  झूठी निकली रायपुर में 86 किलो चांदी के लूट की कहानी, सारफा कारोबारी ने खुद रचा पूरा नाटक….पढ़िए पूरी खबर…

इसके अलावा मदर डेयरी और वेरका ब्रांड ने देशभर में दूध के दाम में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की थी. दोनों कंपनियों की नई कीमतें 30 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत ₹67 से बढ़कर ₹69 प्रति लीटर और टोंड मिल्क की ₹54 से बढ़कर ₹56 प्रति लीटर हो गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!