सीसी रोड व तालाब किनारे मंच निर्माण होने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा : विधायक राघवेन्द्र सिंह…

जांजगीर-अकलतरा। समीपस्थ ग्राम कोटगढ़ का गौरवशाली इतिहास रहा है। गांव को संरक्षित करने लगातार विकास कार्य करवाए जाएंगे। ये बातें विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने सीसी रोड, रंगमंच निर्माण कार्य एवं तालाब के किनारे मंच निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। अकलतरा ग्राम कोटगढ़ में डीएमएफ मद से स्वीकृति सीसी रोड निर्माण कार्य, संतोषी मोहल्ला में रंगमंच एवं रानीसागर तालाब में मंच निर्माण का भूमिपूजन विधायक राघवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राघवेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि क्षेत्र के गांव में विकास कार्यों के लिए विधायक मद के साथ साथ अन्य मदों से राशि स्वीकृत की जा रही है, ग्राम कोटगढ़ में छतीसगढ़ का प्राचीन किला स्थित होने से ग्राम का गौरवशाली इतिहास रहा है। गांव की प्राचीन धरोहर को संरक्षित करने के साथ गांव में विकास कार्यों के लिए रूपरेखा बनाकर आगे भी राशि स्वीकृत की जाएगी। गांव के लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने के साथ स्वालंबन के माध्यम से आत्मनिर्भर बने, गांव में सीसी रोड, मंच एवं तालाब के किनारे मंच निर्माण कार्य होने से गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में ग्राम कोटगढ़ के सरपंच हरप्रकाश धीवर, उपसरपंच बोलकर मिरी, आनंदराम साहू, घासीराम धीवर, बहोरन लाल साहू, तिहारु राम साहू, हीरालाल शर्मा, डंकेश्वर यादव, संतोष कंवर, खेल सिंह कंवर, खिखराम केंवट, छत सिंह एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ग्राम बरबसपुर में विधायक मद से स्वीकृत सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन विधायक द्वारा किया गया।



