Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

हत्या के प्रकरण में 3 साल से फरार आरोपी को थाना मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सक्ति-मालखरौदा। ग्राम छोटे रावली में शासकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के दौरान तत्कालीन ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारका प्रसाद चंद्रा को आरोपीगण रामकिशन बोर्रा एवं अन्य 10 लोगों के द्वारा निर्ममता पूर्वक हत्या कर दिया गया था। उक्त प्रकरण पर थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 385/ 2021 धारा 147, 148, 149, 506, 302, 186, 188, 332, 427 भादवि, आरोपी गण रामकिशन उर्फ बोरा मधुकर, अमृत मधुकर, पलटन काटले, बडगा उर्फ राजकुमार मधुकर, फूलचंद मधुकर, लक्ष्मी मधुकर, संजय मधुकर, लोकनाथ काटले,छत राम काटले, गंगाराम मधुकर और गणेश मधुकर सभी निवासी ग्राम छोटे रबेली के विरुद्ध अपराध पंजी विवेचना में लिया गया था । इस दौरान लोकनाथ काटले,छत राम काटले, गंगाराम मधुकर और गणेश मधुकर घटना के बाद फरार हो गए थे, थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी के द्वारा थाने के चार्ज लेने के उपरांत फरार आरोपी गंगा राम मधुकर और गणेश मधुकर को 18.10.23 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, परंतु छत राम काठले और लोकनाथ काठले फरार थे, जिनके विरुद्ध फरारी में अभियोग पत्र माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया था। माननीय न्यायालय के द्वारा दोनो आरोपियों का स्थाई वारंट जारी किया गया था। थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी के द्वारा दोनो फरार आरोपियों के पता साजी हेतु गोपनीय रूप से सूत्र लगाया गया था, इस दौरान लगाए गए सूत्र से खबर मिला कि, आरोपी छत राम काठले रात में छिपकर अपने घर आया है। सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा अपने टीम के साथ आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। वर्तमान में मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।

See also  कलेक्टर ने ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपीएटी मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!