Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 9 की मौत, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

मरेडुमिल्ली। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. करीब 5 बजकर 30 मिनट पर चित्तूर जिले के यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर मरेडुमिल्ली घाट क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई.

हादसा तुलसीपाकालु गांव के पास हुआ, जहां सड़क संकरी और मोड़ों से भरी मानी जाती है. बस में कुल 35 यात्री थे, चालक और क्लीनर मिलाकर संख्या 37 थी.

खाई में गिरने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर फंस गए. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में चिंटूर पुलिस, रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं.

See also  Khauff The Digital War : ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ : कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में देखिए

राहत कर्मियों ने बस को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. शुरुआती जानकारी के अनुसार 9 लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

7 घायलों को तुरंत 15 किलोमीटर दूर स्थित CHC चिंटूर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें भद्राचलम रेफर किया जाएगा ताकि बेहतर उपचार मिल सके. सब कलेक्टर चिंटूर भी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.

Advertisment

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह समूह भद्राचलम मंदिर के दर्शन कर चुका था और अन्नवरम जा रहा था. बस चित्तूर जिले से किराए पर ली गई थी और पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी. घाट रोड पर मोड़ लेते समय चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे नीचे घाटी में जा गिरा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा कुछ ही सेकंड में हो गया और यात्री संभल भी नहीं पाए.

See also  इजरायल-हमास के बीच सीजफायर डील पर संकट के बादल! बंधकों की रिहाई में अब भी कई पेंच, नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा इशारा...

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायल बेहद गंभीर स्थिति में हैं. प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी और सड़क सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा की जाएगी.

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने जताया शोक

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. इस हादसे में 22 यात्री घायल हुए हैं. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

See also  विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न, बस्तर दशहरा हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!