Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Good News : केंद्र से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, 3 लाख से अधिक अतिरिक्त पीएम आवास की मिली मंजूरी…

Good News : केंद्र से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, 3 लाख से अधिक अतिरिक्त पीएम आवास की मिली मंजूरी।

रायपुर। Good News : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ को 3,03,384 अतिरिक्त आवासों की मंजूरी दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस मंजूरी की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का आभार व्यक्त किया है, जो राज्य के आवासहीनों के लिए एक बड़ी राहत है।

इस अतिरिक्त मंजूरी के बाद, अब वित्तीय वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ को कुल 11,65,315 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के घरों के निर्माण के लिए पात्र परिवारों को सहायता प्रदान करना है।

See also  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा पत्र : किसानों से बोरा भराई, हमाली चार्ज के नाम पर लूटना बंद करे

यह योजना 1 अप्रैल 2016 से लागू की गई थी और इसका लक्ष्य है कि देश के सभी ग्रामीण परिवारों को सुविधाजनक और पक्के घर मिल सकें। 9 अगस्त 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए मार्च 2029 तक दो करोड़ अतिरिक्त आवासों के निर्माण की योजना को जारी रखा जाएगा।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत आरंग में 1035 पक्के मकान तैयार किए गए हैं। नगरी प्रशासन मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्य नगर पालिका अधिकारी की देखरेख में यह मकान तैयार हुए हैं, जो गरीब परिवारों के लिए एक सपना सच होने जैसा है। इसके अलावा, अकोली रोड मार्ग पर PMAY-U के AHP घटक के तहत 116 फ्लैट भी तैयार हो चुके हैं। नगर पालिका आरंग में PMAY-U 2.0 के तहत ऑनलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं, और इच्छुक लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजना शाखा में आवेदन कर सकते हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!