Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में फर्जी CA गिरफ्तार, डॉक्टर और कारोबारियों को लगाया 50 करोड़ का चूना

रायपुर। एसीबी ईओडब्ल्यू ने पांच साल से फरार चल रहे ठग राकेश भभूतमल को कल शाम कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया। राकेश स्वयं को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बताकर लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर लोन लेता था और बदले में मोटा मुनाफा देने का झांसा देता था।

जानकारी के अनुसार, राकेश ने अब तक करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी की। उसके खिलाफ वर्ष 2021, 2022 और 2023 में रायपुर के मौदहापारा कोतवाली, सिविल लाइंस और राजनांदगांव-दुर्ग सहित विभिन्न थानों में 12 से अधिक FIR दर्ज हैं।

कल वह अपनी गिरफ्तारी वारंट कैंसल कराने कोर्ट आया था, तभी एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आज उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

See also  IPS भावना गुप्ता का ट्रांसफर, विजय अग्रवाल को दुर्ग की कप्तानी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!