Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महासमुंद हत्याकांड का खुलासा: बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया, फिर प्रेमी ने पत्थर से की हत्या, रेत में दफनाया शव

महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम झारा में 18 वर्षीय युवती भारती टंडन की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या उसके नाबालिग प्रेमी ने की थी। आरोपी ने जन्मदिन के मौके पर गिफ्ट देने के बहाने युवती को मिलने बुलाया और पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले किनारे रेत में दफनाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, भारती टंडन 19 जून को अपना 18वां जन्मदिन मनाने के बाद रात में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद खल्लारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

See also  विवादित कार्यशैली वाले डीएफओ से निष्पक्ष जांच की उम्मीद बेकार,,भ्रष्टाचार पर सी सी एफ सरगुजा हुए सख्त, खबरों में संज्ञान लेते हुए सिलसिले वार जांच शुरू...

22 जून को गांव के कुछ लोग नाले की ओर गए थे। वहां उन्हें तेज बदबू आई और रेत से बाहर निकला मानव शरीर का हिस्सा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव के पास युवती का पर्स, चप्पल और बालों का गुच्छा मिला। शव की पहचान भारती टंडन के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से जोरदार वार किया गया था। सिर पर गहरा घाव और खोपड़ी की हड्डी टूटने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।

See also  CG News: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर लगा है ‘भिलाई का स्टील’, 12000 टन से ज्यादा स्टील दिया

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भारती की एक नाबालिग युवक से दोस्ती थी। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने युवती को मिलने बुलाया और गिफ्ट देने की बात कही। उसने युवती से आंख बंद करने को कहा। जैसे ही युवती ने आंखें बंद कीं, आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisment

हत्या के बाद आरोपी ने शव को नाले के किनारे रेत में दबा दिया और युवती का सामान आसपास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं।

See also  जिला स्तरीय मिशन शक्ति एवं टास्क फोर्स की बैठक आयोजित...

फिलहाल पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!