Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अभिषेक शर्मा छोड़िए…वैभव सूर्यवंशी को देखिए, 41 छक्के मारकर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली,24 सितम्बर : ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के खिलाफ 14 साल के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक और कमाल कर दिखाया है. बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबा ने दूसरे यूथ वनडे में 6 छक्कों की मदद से 70 रन ठोके और इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैभव ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान उनमुक्त चंद को पीछे छोड़ा जिनके नाम 38 छक्के थे और वैभव के नाम अब 41 छक्के हो गए हैं.

See also  C.G News : बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी, इलाके में बढ़ाई गई चौकसी

सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड स्पीड से तोड़ा छक्कों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 41 छक्के भी रिकॉर्डतोड़ स्पीड में मारे हैं. उनमुक्त चंद को 38 छक्के लगाने में 21 मैच खेले थे जबकि वैभव ने सिर्फ 10 मुकाबलों में उनसे ज्यादा छक्के मार दिए हैं. सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में अबतक 540 रन बनाए हैं. जिनमें से एक-चौथाई से ज्यादा यानी 26 फीसदी रन उन्होंने बाउंड्री मारकर बनाए हैं. भारतीयों में. वैभव और उनमुक्त चंद के बाद. यशस्वी जायसवाल का नंबर है जिन्होंने यूथ वनडे में 30 छक्के लगाए थे.

शतक से चूक गए सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतक से चूके थे लेकिन दूसरे मैच में वह शतक से ही चूक गए. सूर्यवंशी ने 68 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. एक समय ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से शतक पूरा कर लेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आर्यन शर्मा ने उनका जबरदस्त कैच लपक लिया.

See also  स्वास्थ्य और राजस्व मंत्री ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि...

अभिषेक शर्मा को कड़ी टक्कर देंगे सूर्यवंशी
मौजूदा वक्त में अभिषेक शर्मा का नाम ताबड़तोड़ छक्के मारने के लिए जाना जाता है लेकिन अंडर 19 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के नाम का बोलबाला है. सिर्फ अंडर 19 ही नहीं ये खिलाड़ी आईपीएल में भी अपना जलवा दिखा चुका है. अपने पहले ही सीजन में वैभव ने 24 छक्कों के दम पर 252 रन ठोक दिए थे. उनका स्ट्राइक रेट 206.55 रहा. साफ है आने वाले वक्त में अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!