Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खोखरा में बिजली विभाग की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त, जर्जर उपकरण नहीं बदले जाने से बढ़ी परेशानी

जांजगीर-खोखरा। ग्राम खोखरा में बिजली व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। आए दिन घंटों बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लगातार बिजली बाधित होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगे कई बिजली उपकरण और फ्यूज लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं, लेकिन विभाग द्वारा उन्हें बदला नहीं जा रहा है। इसके चलते मामूली फाल्ट होने पर भी बिजली आपूर्ति घंटों तक ठप रहती है। सबसे अधिक परेशानी हरसागर पारा, आदर्श नगर भाठापारा और स्कूल चौक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि खोखरा क्षेत्र का प्रभार उदय पटेल नामक कर्मचारी को दिया गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली बंद होने या किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर संबंधित कर्मचारी न तो समय पर फोन रिसीव करता है और न ही मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
बिजली कटौती और विभागीय उदासीनता से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और बारिश के मौसम में बिजली का बार-बार बंद होना लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं घरेलू और व्यावसायिक कार्य भी बाधित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और जर्जर उपकरणों को नहीं बदला गया तो वे सामूहिक रूप से बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे। साथ ही आवश्यक होने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।
ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर खराब उपकरणों को तत्काल बदला जाए तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सके।

See also  ठेकेदार के अंडर काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ठेकेदार भरत पाल और अरुण पाल पर परिवार वालों का गंभीर आरोप,पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!