Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Janjgir News : शराबी दूल्हे को दुल्हन ने दिखाया बाहर का रास्ता, मंडप से लौटी बारात

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसमंदा गांव में एक शादी उस वक्त टूट गई, जब दुल्हन मुस्कान प्रधान ने मंडप में ही शराब के नशे में धुत दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के इस साहसिक फैसले की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को ग्राम खोखरा निवासी संतकुमार राय अपने परिजनों और बारातियों के साथ ग्राम कोसमंदा पहुंचे थे, जहां मुस्कान प्रधान के साथ विवाह होना था। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे के अत्यधिक शराब सेवन की बात सामने आई। नशे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी से स्पष्ट मना कर दिया और बिना विवाह के ही बारात को वापस लौटना पड़ा।
इस फैसले के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्कान प्रधान के साहस की चर्चा तेज हो गई। लोग इसे आत्मसम्मान, जागरूकता और साहस की मिसाल बता रहे हैं। यह घटना समाज को भी एक बड़ा संदेश दे रही है कि विवाह जैसे पवित्र बंधन में नशे और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

See also  मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण: एनिमल ट्रैकिंग एप पर कार्यशाला आयोजित...

इसी बीच, खबर सामने आई है कि जांजगीर-चांपा के एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मुस्कान प्रधान के इस साहसिक निर्णय को सम्मानित करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उनके इस कदम को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा मानते हुए उन्हें यूथ आइकॉन के रूप में भी देखा जा रहा है।

👉 एक बेटी का साहस, समाज के नाम बड़ा संदेश।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!