Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ के पूर्वोत्तर में कांग्रेस विजय जांजगीर चाम्पा की देन…   राघवेन्द्र ने कहा- ब्राह्मण को बनाया जाय पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष…

छत्तीसगढ़ के पूर्वोत्तर में कांग्रेस विजय जांजगीर चाम्पा की देन…
 
राघवेन्द्र ने कहा- ब्राह्मण को बनाया जाय पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष…
 
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में जनसरोकार से जुड़े बड़े चेहरे राघवेन्द्र पाण्डेय ने शोसल इंजीनियरिंग की बात की और कहा कि कांग्रेस में ब्राह्मण को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाय। अपने फेसबुक वाल पर उन्होंने लिखा है कि-
भाजपा के गढ़ पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विजय की पटकथा जांजगीर चाम्पा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था। जिम्मेदारी तो मिले जांजगीर चाम्पा में कांग्रेस विजय बड़ी बात नही है।
रायपुर और जांजगीर चाम्पा के मिडिया के साथी इस बात से वाकीफ है कि अगर मेरे पास पार्टी की जिम्मेदारी होती तो विपक्ष के सबसे बड़े युवा चेहरे कांग्रेस पार्टी में होते। जांजगीर चाम्पा की सेवा करना चाहता हुं, इसलिये जिले की जिम्मेदारी की बात रखी है। शोसल इंजीनियरिंग के तहत् पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपेगी तो उसे भी पुरा करूंगा।
छात्र जीवन से लोकप्रिय है
छात्र जीवन से राजनीति में आये राघवेन्द्र पाण्डेय ने जांजगीर चाम्पा के जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर कई ऐतिहासिक काम किये है  वे सभी वर्गों के लिए काम करते है। इसलिए सभी धर्म और जातियों के बीच उनकी लोकप्रियता है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पिछड़ा वर्ग से है प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी वर्ग से है। शोसल इंजीनियरिंग के तहत ब्राह्मण को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात उन्होंने किया है। पांच माह बाद राज्य में चुनाव होगा। ब्राम्हणों का रूख क्या होगा यह आने वाला समय तय करेगा लेकिन राघवेन्द्र पाण्डेय ने शोसल इंजीनियरिंग की फार्मुला रख पार्टी के नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने बड़ा दांव खेला है। छात्र जीवनसे ही राघवेन्द्र पाण्डेय लोकप्रिय नेता है, उन्हें जांजगीर महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय छात्र महासंघ बिलासपुर में उपाध्यक्ष चुना गया था। कुमार देवव्रत सिंह ने पाण्डेय को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव भी नियुक्त किया था।
सामाजिक पृष्ठभूमि से आते है राघवेन्द्र
कांग्रेस नेता राघवेन्द्र पाण्डेय सामाजिक पृष्ठभूमि से आते है इनके पिता स्व.रामसरकार पाण्डेय क्षेत्र के लोकप्रिय और प्रभावशाली समाजसेवक थे। पिता के राह पर चलकर राघवेन्द्र पाण्डेय ने समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाई है। सात समुंदर पार भी उनके प्रशंसक है।

See also   02 मवेशी तस्कर को किया गिरफ्तार, थाना बम्हनीडीह पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!