Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर जांजगीर-नैला में 35 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत

जांजगीर -चांपा। क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर नगरपालिका परिषद जांजगीर-नैला क्षेत्र में कुल 35 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। ये सभी कार्य विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत, तहसील कार्यालय जांजगीर परिसर में आम नागरिकों एवं अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं वार्ड क्रमांक 22 में विदेशी मदिरा दुकान के पीछे मछुआरा समाज के लोगों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे समाज के लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थायी भवन उपलब्ध हो सकेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के नये आयाम...

इसके अतिरिक्त केरा रोड स्थित बैरिस्टर छेदीलाल भवन में अहाता निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य से भवन परिसर की सुविधाओं में विस्तार होगा तथा विभिन्न आयोजनों के संचालन में सहूलियत मिलेगी।

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के सभी वर्गों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास करना है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि का उपयोग जनहित एवं समाजोपयोगी कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को सीधे लाभ मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वीकृत विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

See also  नो पार्किंग में खड़े वाहनों का लॉकिंग कर मोटरयान अधिनियम के तहत 21 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6 हजार 300 रुपए समन शुल्क लिया गया...

स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!