Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPS विजय कुमार पाण्डेय की अनुकरणीय पहल : थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चांगोरी गांव धनुहार समाज के महिलाओं को बिहान योजनाओं के तहत जुड़वाकर कृषि विज्ञान केंद्र में स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण कराया गया…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल का असर अब जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत सबरिया समाज एवं धनुहार समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इसके पूर्व सबरिया समाज के लोगों को सामूहिक रूप से चर्चा किया गया था जिसमें समाज के लोगों द्वारा एकमत होकर अब वे अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं होने, पुलिस अधीक्षक द्वारा समाज के लोगों को स्वरोजगार, कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजना लागू की जा रही है। इसके तहत महिलाओं को बिहान ग्रुप से भी जोड़ा जा चुका है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

See also  Dhamtari News : नक्सल विरोधी सर्चिंग ऑपरेशन में बड़ी सफलता : जंगल में डंप नक्सल सामग्री की बरामद, 9 जिंदा बमों को किया डिफ्यूज...

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज दिनांक 15.09.25 को थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी के धनुहार समाज के महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर मे साबुन, फिनाइल, डिटर्जेंट अगरबत्ती बनाने एवं मत्स्य पालन करने के संबंध में आवश्यक परीक्षण कार्यक्रम में शामिल कराया गया।

पुलिस अधीक्षक का मानना है कि यदि समाज का कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर होगा तो वह किसी भी तरह के अवैध कार्यों में शामिल नहीं होगा। पुलिस का यह कदम जिले के लिए मिसाल बनता जा रहा है।

Advertisment

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील –

  • अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, इससे समाज में कई तरह की त्रासदियां जन्म लेती हैं।
  • सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।
  • यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
See also  फर्जी मीडिया अधिकारी : फोन पर कलेक्टर भी आ गए थे उसके झांसे में, रास्ते में पुलिस ने रोका तो खुली फर्जी अधिकारी की पोल...

पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इस सकारात्मक पहल से साबरिया समाज ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में अपराधों पर अंकुश लगेगा और स्वावलंबन का संदेश फैलेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!