Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

सक्ती। चंद्रपुर पदयात्रा समिति सक्ती के अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को महाराजा अग्रसेन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर पालिका के समीप विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रथम पदयात्री मांगेराम अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, प्रेम पटेल, कन्हैया गोयल एवं चंद्रकुमार सोनी उपस्थित रहे।

कार्यालय उद्घाटन से पूर्व सक्ती के विद्वान पंडित भोला शंकर तिवारी एवं आचार्य राजेंद्र शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद अतिथियों ने श्रीफल फोड़कर एवं फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

See also  मासूम से दुष्कर्म के बाद तनाव: दरिंदे को मिर्गी के दौरे आने लगे, पुलिसकर्मी ने सुंघाया जूता…

इस अवसर पर अतिथियों ने सक्ती से चंद्रपुर तक लगातार 27 वर्षों से आयोजित की जा रही पदयात्रा के लिए समिति को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि यह पदयात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन चुकी है, जिसमें प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Advertisment

उद्घाटन कार्यक्रम में जिले सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं माता रानी के भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी आगंतुक अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में चंद्रपुर पदयात्रा समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल (चूड़ी वाले) सहित संतोष साव, राकेश टंडन, रघु मीरी, अमित देवांगन, शुभम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, कालू, सोनू, लाला सोनी, राजू जायसवाल, कान्हा गोयल, कालू रघुनाथ, मनीष (श्री जी), विजय मित्तल, राजू कुकरेजा एवं बंटी शर्मा सहित समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे समिति के द्वारा सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी।

See also  क्रेडा द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, इलेक्ट्रिक वाहन रैली को झंडी दिखाकर रोड शो का शुभारंभ किया, पंचामृत लक्ष्य को पाने में इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग मिल का पत्थर साबित होगा: मुख्यमंत्री साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!