Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Deputy Secratery Accident : सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत ! पत्नी की हालत गंभीर…

देश की राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा मेट्रो पिलर नंबर 57 के पास उस समय हुआ, जब नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी हादसे की जानकारी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की एक BMW कार ने तेज रफ्तार में नवजोत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पहले वह डिवाइडर से टकराया और फिर एक बस से जा भिड़ा। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। टक्कर मारने वाली कार में महिला चालक और उसका पति सवार थे।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ की दो युवतियों से पड़ोसी राज्य में बलात्कार, बीते पांच महीनों से जिस्म नोच रहे थे दरिंदे

आरोपियों ने ही पहुंचाया अस्पताल
बताया जा रहा है कि कार में सवार दंपति ने हादसे के बाद कैब बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नवजोत सिंह को नहीं बचाया जा सका। उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज भी जारी है।

परिजनों ने किया सवाल
मृतक के परिजनों ने घटना पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे के तुरंत बाद नवजोत सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाय 17 km दूर जीटीबी नगर स्थित न्यूलाईफ अस्पताल क्यों ले जाया गया ? परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल गया होता तो शायद नवजोत सिंह की जान बच सकती थी।

See also  80C का फायदा खत्म, फिर भी FD से बेहतर हैं ये सरकारी स्कीम्स

पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने हादसे के तपरंत बाद BMW जब्त कर ली थी। घटनास्थल से क्राइम टीम और FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीमों ने कुछ साक्ष्य भी जुटाए थे।

Advertisment

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपति गुरुग्राम निवासी हैं और हादसे में वे भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी था। पुलिस ने मामले में CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी महिला कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाने, जान खतरे में डालने समेत अन्य धाराओं में के तहत केस दर्ज किया है।

परिजनों में गहरा शोक
नवजोत सिंह दिल्ली के हरि नगर के निवासी थे और वित्त मंत्रालय, नॉर्थ ब्लॉक में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। उनकी असामयिक मृत्यु से सहकर्मियों और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

See also  इनोवा कार से 30 लाख का गांजा जब्त, युवती और दो युवक गिरफ्तार…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!