Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:जिले में अवैध रूप से काटकर संग्रहित किए गए सागौन की 16 नग बल्लियां को वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए किया जप्त…

पेंड्रा। जिले में अवैध रूप से कटकर संग्रहित किए गए सागौन की 16 नग बल्लियां वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए जप्त किया है। दरअसल यह पूरी कार्यवाही मरवाही वनमण्डल अधिकारी के निर्देश पर मरवाही वनमण्डल की टीम द्वारा गौरेला परिक्षेत्र के कोरजा परिसर के ग्राम पंचायत कोरजा बालधार बस्ती के अंतर्गत गरारीपारा में जंगल से अवैध रूप से काटकर लाकर संग्रहित राष्ट्रीयकृत वनोपज सागौन बल्ली जप्त की गई है। वहीं प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत कोरजा बालधार बस्ती निवासी मिथलेश सूर्यवंशी के घर एवं बाड़ी का तलाशी अभियान चलाया गया था। जहां वन विभाग के द्वारा तलाशी के दौरान सागौन की 16 नग बल्लियां एवं सागौन जलाऊ चट्टा जप्त करते हुए वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।

See also  C.G Budget 2026 : छत्तीसगढ़ का बजट पेश शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और उद्योग पर संतुलित फोकस

साथ ही इस अपराध में लिप्त अपराधी मिथलेश सूर्यवंशी निवासी गरारीपारा कोरजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अपराधी ने अपराध करना स्वीकार किया है। अपराधी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत राष्ट्रीयकृत वनोपज की अवैध चोरी करने के संबंध में अपराधी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। वहीं जप्त वनोपज को नियमानुसार वन अधिकारियो, कर्मचारियों की टीम द्वारा मड़ना काष्ठागार पेण्ड्रारोड सुरक्षित परिवहन कराया गया और काष्ठागार अधिकारी मड़ना के सुपुर्द में दिया गया है। साथ ही वन विभाग के द्वारा लगातार क्षेत्र में हो रहे कटाई एवं भण्डारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम द्वारा प्रावधानित कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।

See also  अभिषेक शर्मा के धमाके के आगे सब फेल, ऐसा करने वाले दुनिया भर के बल्लेबाजों के बीच मनवाया लोहा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!