Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में नशे में धुत्त युवक ने सरेआम दो युवकों की बेल्ट से पिटाई, तमाशबीन बने लोग वीडियो बनाते रहे

खरमोरा अटल आवास में आधे घंटे तक दौड़ाकर पिटाई, पीड़ित हाथ जोड़कर राहत की मांग करते रहे,

कोरबा। नशे में धुत्त एक युवक ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा अटल आवास में दो युवकों को आधे घंटे तक दौड़ाकर बेल्ट से पीटा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और मोबाइल पर पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।

घटना 2 अक्टूबर को हुई। पीड़ित युवकों का कहना था कि उन्होंने हाथ जोड़कर युवक से उन्हें छोड़ देने की मांग की, लेकिन नशे में युवक ने पिटाई जारी रखी। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाला युवक खरमोरा का निवासी है, जबकि पीड़ित दोनों युवक मुड़ापार के हैं।

See also  नजमुल हसन शांतो ने रचा इतिहास, एक मैच में ठोके 2 शतक, बन गया ये बड़ा रिकॉर्ड

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि खरमोरा अटल आवास में नशे में उत्पात की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, और इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर युवकों का पता लगाया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!