छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
किसान मजदूरों के सम्मान के साथ युवा कांग्रेस ने मनाया भूपेश बघेल का जन्मदिन…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़िया संस्कृति को अपने में समेटे किसान मजदूर, युवा,गरीब, महिला के हितैषी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की 64वीं जन्मजयन्ति किसान मजदूर सम्मान दिवस पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व एवं कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पैगवार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया व रफीक सिद्धिकी, पार्षद विष्णु यादव, राजा सिद्धिकी,भोलू यादव, राजा खाान, अरमान खान, रवि पाण्डेय, मिथुन राठौर एवं अन्य कांग्रेसजनों की उपस्थिति में खेतों में जाकर रोपाई, बोवाई व कृषि कार्यों लगेइये अन्नदाता किसान भाईयों एवं मजदूरों को गमछा पहनाकर एवं उन्हें श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत अपने खेत पर कार्य कर रहे जिला कृषक कल्याण संघ के पदाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप के खेत पहुंचकर उन्हें तथा उनके खेतों में कार्य कर रहे किसान भाईयों को सम्मानित किया गया। विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि प्रदेश की छत्तीसगढ़िया संस्कृति को संवर्धित व संरक्षित कर न केवल देश बल्कि पूरे विश्व में प्रतिष्टित करने वाले किसानों के हितैषी भूपेश बधेल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस द्वारा अन्नदाता किसानों का सम्मान करना एक सराहनीय पहल है बघेल जी ने अपने कार्यकाल रखा छत्तीसगढ़िया संस्कृति खेलकूद एवं छत्तीसगढ़ के मान सम्मान के लिए जो कार्य किया लोग आज भी उनके कार्यों को याद कर रहे है। जन्मदिन पर पूरे क्षेत्रवासियों के ओर से हम उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना प्रेषित करते है। इसी तरह कांग्रेसजनों ने अपनी शुभाकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भूपेश कका ने भूमिहीन गरीब वर्ग के लोगों एवं हर परिवार के लिए राशनकार्ड शासकीय भूमि का मालिकाना पट्टे, छ्तीसगढ़िया खान-पान, गोबर
खरीदी, गौ माताओं की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिये गौठन की व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यों से छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिली। अरपा पैरी के धार जैसे जसगीत से पूरे छत्तीसगढ्वासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। इस अवसर पर उन्हें सच्ची बधाई एवं शुभकामना किसान और मजदूरों के सम्मान के द्वारा ही दी जा सकती है।



