Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: हजारों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

जशपुर, 03 अक्टूबर 2025। नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन आघात” जारी है। इसी कड़ी में, लोदाम पुलिस ने ग्राम साईं टांगर टोली में बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद तकीम खान (उम्र 28 वर्ष) है, जो साईं टांगर टोली, लोदाम का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.95 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000 है।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
दिनांक 02.10.25 को लोदाम पुलिस को पुख्ता मुखबिर सूचना मिली थी कि तकीम खान नाम का व्यक्ति साईं टांगर टोली में ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

See also  चक्का जाम वाले गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे एसपी विजय कुमार पाण्डेय, 60 महिलाओं की 'महिला कमांडो टीम' गठित कर नशामुक्ति का दिलाया संकल्प

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर, पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर रवाना हुई। जैसे ही टीम ने संदिग्ध आरोपी को रोकने की कोशिश की, वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद तकीम खान को हिरासत में ले लिया।

बरामदगी
तलाशी के दौरान, आरोपी के फुल पैंट की जेब में एक पीले रंग की छोटी प्लास्टिक पन्नी के अंदर, कागज की पुड़िया में लपेटा गया कुल 19 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली।

Advertisment

जब्त ब्राउन शुगर का पुड़िया सहित कुल वजन 1 ग्राम 95 मिली ग्राम है।

कानूनी कार्रवाई
आरोपी मोहम्मद तकीम खान के विरुद्ध थाना लोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

See also  नगर की यातायात व्यवस्था के लिए एसपी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल....   

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से यह जानने के लिए पूछताछ कर रही है कि वह यह माल कहां से लाता था। पुलिस इस मामले में एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है और नशे के कारोबारियों के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक मोरिस किस्पोट्टा, धनसाय राम, और राजेश गोप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!