Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गरियाबंद: देखें कैसे प्रसव पीड़िता को खाट पर बांधकर परिजनों ने पार कराई उफनती नदी, भारी बारिश से गांव में जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीते दिन भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इसी बीच मैनपुर तहसील क्षेत्र में एक प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती को खाट पर बांध कर उफनदी ‘अमाड़ नदी’ पार कराने का वीडियो सामने आया है. हम चांद तक पहुंच चुके हैं, लेकिन मरीजों को लेजाने के लिए इस गांव में अब तक एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं पहुंच पाई है. पुल के अभाव में ग्रामीणों को नदी पार कर ही नेशनल हाइवे तक जाना पड़ता है, जहां से उन्हें प्राइवेट वाहन किराये पर मिल पाती है.

बता दें, दशहरे के दिन परिजनों ने गर्भवती को पहले खाट पर बिठाया और फिर रस्सी से उसे खाट से बांध दिया, ताकि वह गिर ना जाए. इसके बाद 5-6 लोगों ने मिलकर उसे नदी के उस पार पहुंचाया और फिर किराए की गाड़ी से सुरक्षित देवभोग ले जाया गया. इस घटना के वीडियो सामने आते ही सरकार के विकास कार्यों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

See also  CG NEEWS: शबरी पुल पर अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर पहुंची...

दशहरा पर गरियाबंद में रिकॉर्ड बारिश
दशहरा के दिन जिले की 7 तहसीलों में कुल 471 मिमी बारिश दर्ज की गई है. अमलीपदर में 101 मिमी बारिश हुई, फिंगेश्वर में 95.8 मिमी और मैनपुर में 90.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो चुका है.

Advertisment

पर्व की रौनक पर पानी, प्रशासन अलर्ट पर
भारी बारिश से दशहरा पर्व का उत्साह फीका पड़ गया. हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. देवभोग के बेलाट नाला पर तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने टीम के साथ पहुंचकर रस्सी से बेरिकेडिंग की, ताकि कोई भी व्यक्ति खतरा मोल लेकर पार न कर सके.

See also  मुख्यमंत्री डॉ. यादव सपत्नीक बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

बिजली आपूर्ति ठप, 100 गांवों में ब्लैक आउट
बारिश की मार बिजली व्यवस्था पर भी पड़ी. मुडागांव में बिजली का खंभा टूट जाने से देवभोग क्षेत्र के 100 गांव अंधेरे में डूब गए. बिजली विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया है, लेकिन लगातार बारिश से काम में बाधा आ रही है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!