छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
ग्राम कापन चौकी नैला में किराना दुकान से अवैध फटखा जप्त, नैला पुलिस की कार्यवाही…

ग्राम कापन चौकी नैला में किराना दुकान से अवैध फटखा जप्त, नैला पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। ग्राम कापन चौकी नैला में किराना दुकान से अवैध फटखा नैला पुलिस जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की 29 अक्टूबर 23 को जरिए मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कापन निवासी रमेश सिंह गौतम द्वारा अपने किराना दुकान में अवैध रूप से फटाखा का भंडारण कर बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के बोरी में रखें विभिन्न प्रकार के अवैध फटाखा, जुमला कीमती 5 हजार 100 रुपए को बरामद कर पुलिस कब्जा में लिया गया। तथा आरोपी के विरुद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 744/23 धारा 9 (ख) विस्फोट अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े आरक्षक राजेश कश्यप, शैलेंद्र राठौर, मिलन राठौर एवं चौकी नैला स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।



