Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : किसानों के साथ धोखा: भाजपा सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रु क्विंटल नहीं दे रही, अंतर राशि का पता नहीं…

Raipur News : किसानों के साथ धोखा: भाजपा सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रु क्विंटल नहीं दे रही, अंतर राशि का पता नहीं।

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है और उसी दर से किसानों को भुगतान कर रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किसानों से वादा किया था धान के खरीदी 3100 रु क्विंटल की दर से की जाएगी और एकमुश्त भुगतान ग्राम पंचायत भवन में किसानों को नगद किया जाएगा। जो अब तक धान खरीदी के दौरान कहीं देखने को नहीं मिला है, यह किसानों के साथ धोखा है और भाजपा का चरित्र वादाखिलाफी करना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसान धान बेचने आज भी भटक रहे, उन्हें बारदाना नहीं मिल पा रहा है, टोकन नहीं दिया जा रहा है, धान खरीदी केंद्रों में धान जमा हो गया है, कस्टम मिलिंग हो नहीं पा रहा है। प्रदेश के कई धान केंद्रों में एक सप्ताह से अधिक हो गया है धान की खरीदी नहीं हो रही है। सरकार फर्जी और गुमराह करने वाले आंकड़े जारी करके धान खरीदी को बेहतर बता रही है और खुद के हाथ से पीठ थपथपा रही है जबकि किसान हताश और परेशान धान खरीदी केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं।

See also  NEET UG 2026: PwBD परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, अब खुद चुन सकेंगे ‘स्क्राइब’, NTA ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन पोर्टल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही धोखा बाजी है। भाजपा की केंद्र सरकार 11 साल से किसानों को धोखा दे रही है। छत्तीसगढ़ में 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान भी किसानों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ा था और एक बार फिर वही स्थिति और परिस्थितियों किसानों के सामने उत्पन्न हो गई है। रवि फसल लगाने के समय किसानों को बीज, खाद और आर्थिक मदद जो बैंकों से मिलता था, उसके लिए भी इनको भटकना पड़ रहा, सरकार का रवैया किसान विरोधी है, किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!