Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक ने स्ट्रॉन्ग रूम व कलेक्टर कार्यालय के तीनो नामांकन कक्ष सहित अन्य निर्वाचन कार्यों का किया निरीक्षण…

सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक ने स्ट्रॉन्ग रूम व कलेक्टर कार्यालय के तीनो नामांकन कक्ष सहित अन्य निर्वाचन कार्यों का किया निरीक्षण

सक्ती। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सक्ती जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक ने आज संयुक्त रूप से स्ट्रॉन्ग रूम, कलेक्टर कार्यालय के तीनो नामांकन कक्ष सहित अन्य निर्वाचन कार्यों का निरीक्षण किया। निर्वाचन शाखा सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सक्ती जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती के लिए 2010 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद वाय सफिरउल्ला को, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के लिए 2009 बैच के आईएएस अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए पुलिस प्रेक्षक के रूप में 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल को और व्यय प्रेक्षक के रूप में 2012 बैच के आईआरएस अधिकारी अतुल कुमार रामदास गोखे को नियुक्त किया गया है।
सक्ती जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सभी प्रेक्षकों द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय में तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए नामांकन कक्ष, एनआईसी कक्ष, निर्वाचन कक्ष, एमसीएमसी कक्ष, सीविजील कक्ष सहित अन्य कक्षों और निर्वाचन कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना द्वारा सक्ती, जैजैपुर और चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त टीम सहित अन्य आधारभूत जानकारीयां दी गई। इसके साथ ही सभी प्रेक्षकों द्वारा नंदेली भाठा में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का भी निरीक्षण किया गया। स्ट्रॉन्ग रूम में प्रेक्षकों द्वारा मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था, मतदान सामग्री वापसी की व्यवस्था, मतगणना स्थल तक पहुंच मार्ग, बिजली व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, पेयजल सुविधा, शौचालय, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं, विधानसभावार आगमन, निकासी तथा पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्याें का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  CG NEWS : कमिश्नर ने बकावण्ड ब्लॉक के अतिवृष्टि प्रभावित गांव सिदावण्ड का लिया जायजा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!