जुआ खेलने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही
आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 5 हजार 200 रूपए एवं 52 पत्ती तास जब्त किया गया
जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 अक्टूबर 2023 को मुखीबर सूचना मिला कि बरदेवा खार गैस एजेंसी के पीछे नवागढ़ में कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर, हार-जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है कि सूचना पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी निखिल धीवर उम्र 21 साल, दुर्गेश कश्यप उम्र 19 साल, अजय कश्यप उम्र 26 साल, केदार नाथ साव उम्र 39 साल, शौखी लाल कश्यप उम्र 35 साल सभी निवासी नवागढ़ को जुआ खेलते पाया गया। आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 5 हजार 200 रूपए एवं 52 पत्ती तास को समक्ष गवांहो के साथ बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 319/23 कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक रमेश एक्का, आरक्षक, बलराम यादव, टुकेश्वर डनसेना, भुनेश्वर पटेल एवम थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।