Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तेज रफ्तार डम्फर ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौत…

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तेलहा नाले के पास एक्टिवा सवार को डम्फर वाहन ने रौंद दिया। एक्टिवा सवार को पहले पीछे से कार ने ठोकर मारा। इससे अनियंत्रित होकर वह बीच सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डम्फर वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी धीरज कुमार भारती पिता तामन भारती 27 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धीरज कुमार भारती रायपुर से एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमएक्स 2239 में दुर्ग जा रहा था। वह हेलमेट पहने हुए था। बावजूद इसके हादसे में उसका सिर नहीं बच पाया।

See also  पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने जांजगीर-नैला नगर के वार्ड नं. 16 में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया...

हेलमेट टूटकर चकनाचूर हो गया। मौके पर ही एक्टिवा सवार धीरज कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मृतक के शव को सुपेला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हो सकी। खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह 8 से साढ़े 8 बजे की है।

एक्टिवा चालक एचएससीएल कालोनी तेलहा नाले के पास एक कार से टकराया और सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान उसने हेलमेट भी लगाई थी। एक्टिवा सवार जैसे ही सड़क पर गिरा पीछे से आ रही डम्फर क्रमांक सीजी 23 सी 0484 ने उसे कुचल दिया। डंपर का पहिया उसके सिर से ऊपर से निकला तो हेलमेट टूट गया। इसके बाद सिर में गंभीर चोट के कारण एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डम्फर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने डम्फर को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है

See also  जिपं सदस्या ने लगाई कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, जिला पंचायत मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना डीपीआरसी में गुपचुप का मामला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!