Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इस BANK पर RBI ने लगा दिया बैन, बैंक के बाहर ग्राहकों की कतार…

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब कोई भी कस्‍टमर्स इस बैंक से पैस विड्रॉल नहीं कर सकता. जैसे ही यह जानकारी अकाउंट होल्‍डर्स तक पहुंची, मुंबई के अंधेरी में बैंक के विजयनगर शाखा बाहर बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच गए. यह बैंक न्यू इंडिया कोऑपरेटिव है, जिससे पैसे निकालने पर भी पाबंदी लग चुकी है. अधिकारी भीड़ को काबू करने के लिए बैंक के बाहर खड़े लोगों को कूपन दे रहे हैं, ताकि वे अपने लॉकर खोल सके. हालांकि जिन लोगों के पैसे अकाउंट में जमा हैं, उन्‍हें पैसे निकालने की अनुमति नहीं है. कुछ लोगों की तो सैलरी अभी हाल ही में आई और वे पैसे भी नहीं निकाल पाए थे. उन्‍हें भी पैसे निकालने का परमिशन नहीं दिया गया है.

See also  नए लुक में आई Hyundai i20, स्पोर्टी डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

RBI ने इस बैंक पर किसी भी तरह के लोन जारी करने पर भी रोक लगा दी है. साथ ही बैंक से पैसे निकालने से भी रोक दिया गया है. आरबीआई का कहना है कि यह बैंक की आर्थिक स्थिति को देखकर फैसला लिया गया है. ताकि बैंक आगे चलकर डूबे नहीं और लोगों के पैसे सेफ रहे. किसी भी तरह के बैंक में पैसे आने पर कोई रोक टोक नहीं लगाई गई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!