Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने जांजगीर-नैला नगर के वार्ड नं. 16 में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया…

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जांजगीर-नैला नगर के वार्ड नं. 16 में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल ने किया। जांजगीर-नैला नगर के वार्ड नं. 16 में बनने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत राशि 7.66 लाख रूपये, नाली निर्माण कार्य लागत राशि 1.27 लाख रूपये एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत राशि 3.84 लाख रूपये के निर्माण कार्य का विधिव रूप से पूजा-अर्चना कर, धूप-दीप जलाकर, श्रीफल तोड़कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष  एवं पूर्व नपाप. उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, वार्ड नं. 16 पार्षद श्रीमती प्रीतिरानी यादव, हितेश यादव, उमेश राठौर, गुड्डू कहरा रघु कश्यप, दिनेश राठौर, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, राकेश रूपवानी, अलोक मिश्रा, गजानंद ध्रुव, अनिश यादव, विनोद यादव, अकाश यादव, विजय यादव, संतोष श्रीमोर, टेक सिंह, अनिल यादव, सहित बड़ी संख्या वार्ड एवं नगर के नागरिकगण, भाजपा के कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

See also  CG BREAKING: BJP के 27 नेता बनेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी, नामांकन जमा किया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!