Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: बार-बार बीमार पडऩे के हो सकते हैं कई कारण…

इन आदतों से बचें

कई लोग लगातार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं लेकिन फिर भी बीमार पड़ते रहते हैं। बार-बार बीमार पडऩे का कारण एक नहीं कई हैं। आज हम आपको अपनी कुछ ऐसी आदतें बताने जा रहे हैं, जिन्हें छोड़कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और स्वस्थ बन सकते हैं।

पानी का सही संतुलन बनाए रखें

पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से कई गंभीर बीमारियां भी शुरू हो सकती हैं। इसलिए हमेशा शरीर की जरूरत के हिसाब से ही पानी पिएं।

नींद का ख्याल रखें

Advertisment

आज की व्यस्त दिनचर्या में लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं या सोने का पैटर्न तय नहीं है, ये दोनों चीजें ही बीमारियों की जड़ हैं। कई बार सही समय पर पर्याप्त नींद लेने से हमारी कई समस्याएं अपने आप दूर हो जाती हैं।

See also  चुनाव आयोग से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल...

शराब से दूर रहें

अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो शराब या शराब से कुछ दूरी बनाकर रखें। यह सीधे तौर पर हमारे इम्युनिटी सिस्टम को खराब करता है, जिससे हमारी सेहत कभी भी बिगड़ सकती है।

हाथ साफ रखें

घरों में बड़े-बुजुर्ग हमेशा हाथ धोते रहने की सलाह देते हैं। हमारे हाथों में कई तरह के बैक्टीरिया आ सकते हैं, जो हमारे खाने के साथ पेट में जाकर हमारी सेहत को खराब कर सकते हैं। इसलिए हाथ साफ रखें, धोते रहें, बैक्टीरिया से बचें और बीमारियों से दूर रहें।

ज्यादा खाने से बचें

अगर आपकी मनपसंद चीज आपके सामने आ जाए तो उसे जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। कई बार मूवी देखते हुए भी स्नैक्स या खाना ज्यादा खा लिया जाता है। ज्यादा खाने से हमेशा पेट के रोग बढ़ जाते हैं। इससे पाचन क्रिया में परेशानी होती है और कई तरह के रोग बढ़ जाते हैं।

See also  शादी की खुशी एक पल में गम में बदल गई, अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से दूल्हा दुल्हन सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!