Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्या कभी पिया है करी पत्ते का पानी?

जान लें इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के जबरदस्त फायदे

करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते का पानी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं

कंट्रोल करे ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए करी पत्ते का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ते के पानी में पाए जाने वाले तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए भी करी पत्ते के पानी का सेवन किया जा सकता है यानी ये नेचुरल ड्रिंक आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी असरदार साबित हो सकती है।

See also  ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त…

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

Advertisment

करी पत्ते के पानी में मौजूद औषधीय गुण आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह-सुबह करी पत्ते के पानी को पीना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज एक ही हफ्ते के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म

करी पत्ते का पानी पीकर आप न केवल अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं बल्कि अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इसके अलावा करी पत्ते का पानी आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन करना चाहिए। इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

See also  महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव – मुख्यमंत्री श्री साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!