Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खीरा खाने के कितनी देर बाद पीना चाहिए पानी?

पोषक तत्वों से भरपूर खीरा सलाद के तौर पर ज्यादा सेवन किया जाता है। इसमें लगभग 95% पानी होता है, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ये पोषक तत्व शरीर में ठीक से अवशोषित नहीं हो पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी इन पोषक तत्वों को घोल देता है और पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकता है, जिससे शरीर को उनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। यही कारण है कि खीरे के साथ-साथ अन्य फल और सब्जियों के सेवन के बाद भी तुरंत पानी पीने से मना किया जाता है। चलिए, जानते हैं खीरा खाने के बाद तुरंत पानी पीने से कौन सी परेशानियां हो सकती हैं?

See also  आदिवासियों का इतिहास गौरवशाली - अरुण साव, उप मुख्यमंत्री स्मृति दिवस एवं आदिवासी सम्मेलन में हुए शामिल, मोहबंधा में सांस्कृतिक भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की...

खीरा खाने के बाद पानी पीने से होने वाली समस्याएं

पाचन संबंधी समस्याएँ: हमारे पाचन तंत्र को सही ढंग से काम करने के लिए पेट में एक निश्चित पीएच स्तर बनाए रखना होता है। खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का पीएच स्तर असंतुलित हो सकता है, जिससे पाचन प्रक्रिया बिगड़ जाती है। इससे भोजन को पचाने में कठिनाई हो सकती है।

पेट का पीएच स्तर: खाने को पचाने के लिए शरीर को एक निश्चित पीएच स्तर की आवश्यकता होती है। खीरे के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर का पीएच स्तर प्रभावित हो सकता है, जिससे पाचन में और बाधा आ सकती है।

See also  बाल-विवाह रोकथाम के लिए कलेक्टर ने जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन और आमजनों से की अपील...

लूज मोशन और डायरिया: पीएच स्तर के असंतुलन और पाचन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के कारण, खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको लूज मोशन या डायरिया जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

Advertisment

कब पिएँ पानी?

विशेषज्ञों का सुझाव है कि खीरा खाने के कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए। यह समय खीरे को ठीक से पचने और उसके पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए पर्याप्त होता है। यह आपके पाचन तंत्र को पोषक तत्वों को अवशोषित करने और पीएच स्तर को स्थिर रखने के लिए पर्याप्त समय देता है। इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

See also  दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में मुठभेड़, महिला नक्सली का मिला शव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!