Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मोवा रेलवे ओवरब्रिज मरम्मत : जिस हिस्से में डामर से गिट्टी निकल रही उसका डामर उखाड़ कर दोबारा कार्य कराया जाएगा…

मोवा रेलवे ओवरब्रिज मरम्मत : जिस हिस्से में डामर से गिट्टी निकल रही उसका डामर उखाड़ कर दोबारा कार्य कराया जाएगा।

रायपुर। राजधानी रायपुर में मोवा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर विद्यमान डामरीकृत सतह को उखाड़कर नया डामरीकरण मरम्मत का कार्य विगत 3 जनवरी 2025 से प्रारंभ किया गया था। कार्य जल्द पूर्ण करने और यातायात के दबाव के कारण रात्रि 3-4 बजे तक डामरीकरण किया जा रहा था। आज सुबह देखने में आया कि डामर से कुछ जगह गिट्टी निकल रही है जो कि डामर का मटेरियल अधिक गरम होने के कारण है। यह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। ओवरब्रिज के जिस हिस्से में डामर से गिट्टी निकल रही है, वहां के डामर को उखाड़ कर पुनः कार्य कराया जाएगा। ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का भुगतान कार्य की गुणवत्ता के पूर्ण परीक्षण के उपरांत किया जाएगा।

See also  CBSE Board Exam: ‘डमी स्कूलों’ में पढ़ने वाले छात्रों को सीबीएसई का झटका, 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने की नहीं मिलेगी अनुमति...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!