Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : कमिश्नर ने बकावण्ड ब्लॉक के अतिवृष्टि प्रभावित गांव सिदावण्ड का लिया जायजा…

जगदलपुर,05 सितम्बर। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बुधवार को बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड अंतर्गत अतिवृष्टि प्रभावित सिदावण्ड डूरकाडोंगरी पारा का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से भेंटकर उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पूर्ण मकान क्षति वाले 03 परिवारों तथा आंशिक मकान क्षति से सम्बंधित 06 परिवारों को आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई मुआवजा राशि के बारे में पूछा। साथ ही इन प्रभावित परिवारों को राशन, कम्बल-चादर, कपड़े इत्यादि जरूरी सामग्री शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं आवास निर्माण के लिए प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द बांस-बल्ली प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

See also  बेहद सरल सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे जिंदा: मुख्यमंत्री साय...

कमिश्नर ने गांव में फसल क्षति, पशुधन हानि का भी सर्वेक्षण करने कहा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पेयजल स्रोतों के पानी की जांच कर पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन करने सहित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए। वहीं पशुधन विभाग के द्वारा गांव के पालतू पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण करवाने कहा। उन्होंने उचित मूल्य दुकान से प्रभावित परिवारों को एक महीने का खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क एवं विद्युत लाईन के बारे में भी पूछा तथा गांव की गली सड़क का मरम्मत करने सहित तालाब के समीप स्थित नाले से पानी की समुचित निकासी के लिए सीमेंट कांक्रीट नाली निर्माण किए जाने के निर्देश दिए।

See also  CG News: लिव इन में रहने वाली युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

कमिश्नर ने लखमू को नया आवास को अच्छा बनाने दी समझाईश :

कमिश्नर डोमन सिंह ने गांव के अतिवृष्टि प्रभावित बुजुर्ग लखमू मौर्य से आत्मीयता के साथ चर्चा करते हुए खेती-किसानी एवं फसल की स्थिति के बारे में पूछा और उसके नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को अच्छा बनाने की समझाइश देते हुए कहा कि अब पुराने क्षतिग्रस्त मकान का भी मुआवजा दी गयी है। जिससे अपने मकान को बढ़िया और सुंदर बनवाएं। इस समझाईश को सुनकर लखमू ने मदद देने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!